बलिया : एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन शुरू, बाजार बंद

बलिया : एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को रेलवे स्टेशन पर आमरण अनशन शुरू, बाजार बंद

बलिया : क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रनों के ठहराव सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विगत् 35 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन एवं अनशन बुधवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह को उपस्थित हजारों लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद और हमारी मांगे पूरी करो का नारा बुलंद करते हुए आमरण अनशन पर बैठाया।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा, तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है। यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होगा। अथवा हमारी सांसे रुकेंगी। कहा कि हम जनहित की मांगों को लेकर आंदोलनरत है, जिसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रनेताओं तथा क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम अंतिम सांस तक अपनी मांगों को लेकर लड़ेंगे।

वही, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह तथा मंडल के पदाधिकारी अनिल सिंह, क्षत्रिय महासभा के अनिल सिंह आदि ने रेलवे आंदोलन को समर्थन दिया। इधर, अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा एवं सीओ ने आमरण अनशन पर बैठे जनार्दन सिंह से वार्ता किया और वापस लौट गए।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज, आरपीएफ प्रभारी, जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हरेन्द्र यादव, अनंत सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश उपाध्याय, आत्मा गिरी, प्रभुनाथ पहलवान, प्रो. संतोष प्रसाद गुप्ता, श्याम नारायण, अनिल सिंह, तेजनारायण, विंध्याचल, राजकुमार पासवान, परमहंस सिंह, लालू तिवारी, जमाल आलम, हरिनाथ सिंह, संतोष यादव, छोटेलाल चौधरी, शिवदयाल सिंह यादव, राजेश गुप्त, अशोक गुप्ता, लखी सर्राफ, केडी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रनेश ने किया। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

IMG_20240904_162033

दुकानें बंद कर दुकानदारों ने किया समर्थन
फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगो को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन तथा मंगलवार से शुरू हुए आमरण अनशन का फेफना बाजार के दुकानदारों ने समर्थन किया है। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा और नारेबाजी करते हुए अनशन स्थल पर पहुंचे। बाजार बंद होने से लोगों को चाय पान एवं अन्य सामानों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इस मौके पर आनंद गुप्ता, विजय गुप्ता, चंदन जायसवाल, फुलटन गुप्ता, शिवम गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मन प्रजापति, दीपू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अकबर, आशीष वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, रमेश गुप्ता, सेराज अहमद राजू आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा