बलिया : करंट से किसान की मौत, ट्रेन से गिरकर युवक घायल

बलिया : करंट से किसान की मौत, ट्रेन से गिरकर युवक घायल

करंट से किसान की दर्दनाक मौत

बलिया : सुखपुरा क्षेत्र के भंवरपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरे राम यादव (50) पुत्र बलराम यादव अपने खेत में पानी चला रहे थे। इसी बीच अचानक कहीं से तार कट गया था, जिसका संबंध पानी से हो गया था। खेत जब पानी से भर गया तो उसी खेत के बहते हुए पानी को रोकने के लिए खेत में उतरे किसान पानी में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ गये और वहीं अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर लाइन कटवा दिया। साथ ही उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

उत्सर्ग एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

बैरिया, बलिया : बलिया छपरा रेल खण्ड पर डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस से कानपुर से छपरा जा रहे राजेश राय (30) सोमवार की सुबह मांझी बकुलहा स्टेशनों के बीच गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। साथ में यात्रा कर रहे परिजन मांझी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद पैदल आकर खून से लाथपथ राजेश राय को उठाकर बिहार के छपरा ले गए। करीब एक घंटे तक रेलवे लाइन के किनारे घायल होकर तड़पते रहे घायल को किसी ने कोई सहायता नहीं पहुंचाई। बता दे कि राजेश राय निवासी म्युनिसिपल चौक छपरा के मूल निवासी हैं।कानपुर में रहकर पान मसाला का कारोबार करते हैं। वहीं से सोमवार को घर आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजेश ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर यात्रा कर रहे थे। अचानक ट्रेन से नीचे जा गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे