IIT गुहावटी के हॉस्टल में फंदे से झूला बलिया का छात्र, शव देख रो पड़ा हर दिल

IIT गुहावटी के हॉस्टल में फंदे से झूला बलिया का छात्र, शव देख रो पड़ा हर दिल

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी एक युवक ने असम प्रदेश के आईआईटी गोहाटी परिसर के हास्टल में रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दिया। मंगलवार को युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।                       
गांव निवासी विमलेश पासवान आईआईटी गोहाटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार की रात लगभग 8 बजे ब्रह्मपुत्र हास्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दिया। रात में छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देख हो हल्ला कर कालेज स्टाफ व पुलिस को सूचना दी।परिजन मंगलवार को शव लेकर घर आये तथा गांव पर ही अंतिम संस्कार कर दिया।पिता श्यामबिहारी पासवान ने बताया कि विमलेश मुझसे रविवार शाम को ही बात किया था, कोई भी ऐसी बात नहीं थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ? समझ नहीं आ रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में दहेज के लिए बहू का विदाई नहीं करना ससुरालियों को भारी...
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा