बलिया में खेत जुताई के दौरान दो पक्ष आया आमने-सामने, जमकर हुआ बवाल

बलिया में खेत जुताई के दौरान दो पक्ष आया आमने-सामने, जमकर हुआ बवाल

Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के बीरा भाँटी गाँव में काफी दिनों से चल रहे जमीनी विवाद में बुधवार को दो पक्ष आमने सामने आ गया। खेत की जुताई दोनों पक्ष शुरू कर दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षो में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पीआरवी वैन एवं पकड़ी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के साथ ही दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया।

बीरा भाँटी गाँव निवासी सुजीत सिंह और लालबाबू सिंह के बीच काफी दिनों से खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को लालबाबू सिंह ट्रैक्टर लेकर विवादित खेत की जुताई करा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के सुजीत सिंह भी ट्रैक्टर लेकर उसी खेत पर पहुंचकर जुताई कराने लगे। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाने चली गयी। वही कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस कार्रवाई जारी है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट