मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना एकता, सद्भावना एवं प्रकाश का पर्व दीपावली

मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना एकता, सद्भावना एवं प्रकाश का पर्व दीपावली

Ballia News : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया में एकता, सद्भावना एवं प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया,इस मौके पर बच्चों ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में सज-धजकर विशेष प्रस्तुति दी, जिससे माहौल में दिव्य ऊर्जा का संचार हुआ।इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रातः सभा द्वारा की गई, जो कि कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा संचालित की गई थी, इस विशेष सभा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

निर्देशक स्वामी रविशंकर जी ने विशेष सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व न केवल आपसी प्रेम, सद्भावना एवम् भाईचारे को प्रदर्शित करता है अपितु हमें यह भी सिखाता है कि किस प्रकार हमें जीवन में संयम तथा उदारता का परिचय देते हुए एकजुटता बनाए रखना चाहिए। दीपावली का हर दीप सकारात्मकता का प्रतीक है, जो जीवन के हर क्षण को प्रकाश और ऊर्जा से भर देता है।

अभिजीत किशोर ने शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि हमें यह त्यौहार मनाने के लिए पर्यावरण अनुकूल तरीकों का प्रयोग करते हुए जागरूकता का परिचय देना चाहिए, जिसमें पारंपरिक प्रथाओं से आगे बढ़कर हानिकारक पर्यावरणीय प्रभावों को कम करना, बिजली की खपत को कम करते हुए पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों जैसे मिट्टी के दीए का प्रयोग, आतिशबाजी जो कम प्रदूषण और शोर पैदा करें तथा प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल सामग्री का प्रयोग का करते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ अधिक सामंजस्य पूर्ण तरीकों को बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर दीपावली मनाना चाहिए।

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

इसी क्रम में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चारों सदनो के विद्यार्थी प्रतिभागी शामिल हुए ,इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई, प्री- प्राइमरी के छात्र-छात्राओं ने भी अपने शिक्षिकाओं की उपस्थिति में रंगोली बनाई एवम् छोटे पटाखे जलाए, सम्पूर्ण कार्यक्रम के मध्य में सभी विद्यार्थियों ने कक्षावार समूह भोज का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक प्रेम किशोर ने सभी विद्यार्थियों को शुभ, सुरक्षित एवम् पर्यावरण अनुकूल दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर