कांग्रेस और सपा पर बरसे भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन जनसभा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

कांग्रेस और सपा पर बरसे भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के नामांकन जनसभा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बलिया : लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। 

बलिया के रामलीला मैदान में आयोजित नामांकन जन सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हुई तो जीरो परसेंट पाई।एक बार दोनों की जोड़ी बनी तो फेल हो गयी। कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का डीएनए एक है।

कारण जानते हैं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आस्ट्रेलिया से शिक्षा दीक्षा लेकर आये है तो तो कांग्रेस के राहुल गांधी का लालन-पालन इटली के संस्कारों में हुआ है। इनका देश प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि नेहरू जी के बारे में कहा जाता है कि वे मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। ये उन्हीं के खानदान के वारिस हैं। कहा कि पहले पाकिस्तान से आतंकवादी भारत में आकर हमला करते थे।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

जब पुलवामा में अटैक हुआ था तो मोदी जी ने कहा था घर में घुसकर मारेंगे दुश्मन को। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का समूल नष्ट करने का काम सेना ने किया था। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मणि शंकर अय्यर के विवादित बयान को लेकर जमकर कांग्रेस को घेरा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि अय्यर पूरी तरह से फ्रस्ट्रेशन में हैं और कांग्रेस ऐसे ही हमले हमेशा भारत माता पर करती रहती है। भारत के लोग कभी भी कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेंगे। इस बात के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद