बलिया : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मां-बाप का इकलौता चिराग था वह

बलिया : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मां-बाप का इकलौता चिराग था वह

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका रसड़ा स्थित फागूलाल की गली (स्टेशन रोड) निवासी एक युवक फांसी के फंदे पर मौत को गले लगा लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह सोच-सोच कर परिवार के लोग परेशान है। 

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर निवासी देवेंद्र नाथ तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी कस्बा रसड़ा के स्टेशन रोड में फागूलाल की गली में वर्षो से घर बनवाकर रहते हैं। उनका इकलौता बेटा किशन तिवारी (23) बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन खेती-गृहस्थी में पिता का हाथ बंटाने के लिए तीन दिन पहले ही घर आया था।

सोमवार की रात में किशन अपनी बड़ी बहन व मां के साथ बातचीत करने के बाद कमरे में सोने चला गया। परिवार के लोग भी सो गए। मंगलवार की सुबह किशन देर तक नहीं जगा तो परिवार के लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जबाब नहीं मिला। घबराये परिजन खिड़की से देखे तो किशन का शव पंखे की हुक से लटका था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे