बलिया : गंगा किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस
On




लक्ष्मणपुर, बलिया : नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काखेत गांव के सामने गंगा किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि उमरपुर दियारे से कुछ किसान नाव से घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसकी सूचना पर पुलिस भी तत्काल पहुंच गई। हालांकि, युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के करीब होगी। जिंस पैंट और चेकदार शर्ट पहने मृतक के एक हाथ में घड़ी तथा दूसरे हाथ में कलावा (रक्षा सूत) बंधा है। पैर में स्पोट्स पहने युवक की पहचान की कोशिश जारी है।
पवन कुमार यादव

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Dec 2025 18:49:13
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी बलिया के निर्देश के क्रम में 08 2025 को राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बलिया में...


Comments