बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र का शव

बलिया में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र का शव

बलिया : इंदारा-भटनी रेल खंड पर बनकरा गांव के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के गांव-घर में मातम पसरा गया। 

किड़िहिरापुर व बिल्थरारोड के बीच बनकरा गांव के रेलवे क्रासिंग के पास लोगों की नजर रेल पटरी पर एक शव पर पड़ी तो खलबली मच गयी। बात जंगल की आग की तरह आसपास के गांवों तक पहुंची तो भीड़ जुट गयी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। मृतक के पास मिले मोबाइल व कागजातों के आधार पर उसकी पहचान उभांव थाना क्षेत्र के कुचहरा निवासी संदीप गोड़ (23) के रुप में हुई। पुलिस ने घटना से उसके परिजनों को अवगत कराया।

सूचना मिलने के साथ ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। ग्रामीणों के अनुसार संदीप इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को वह किसी ट्रेन से घर लौट रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, लिहाजा उसकी मौत हो गयी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट