बलिया ईओ के सरकारी आवास पर सभासद का हमला

बलिया ईओ के सरकारी आवास पर सभासद का हमला

बलिया : नगर पलिका परिषद बलिया के अधिकारी अधिकारी के सरकारी आवास पर सभासद द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। ईओ सुभाष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड नंबर चार के सभासद अखिलेश सिंह झींगन सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ईओ का आरोप है कि देर रात सभासद ने मिलने के लिए फोन किया। ईओ द्वारा कार्यालय में मिलने की बात कहने पर सभासद भड़क गया और अपने चार साथियों के साथ ईओ के आवास पर हमला बोल दिया। गाली-गलौच करते हुए आरोपितों ने रोकने पहुंचे चौकीदार को भी धमकाया। ईओ ने इसका वीडियों बनाकर पुलिस को भेज दिया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ईओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें