उमाशंकर पाठक को कांग्रेस ने सौंपी बलिया की कमान

उमाशंकर पाठक को कांग्रेस ने सौंपी बलिया की कमान

बलिया : बांसडीह ब्लाक के पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है। बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी उमाशंकर पाठक वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक बांसडीह ब्लाक के प्रमुख थे।

उमाशंकर पाठक की पत्नी नीलम पाठक भी वर्ष 2006 से 2011 तक बांसडीह ब्लाक की ब्लाक प्रमुख थी। उमाशंकर पाठक ब्लाक प्रमुख संघ आजमगढ़ मंडल तथा बलिया जनपद के अध्यक्ष भी रहें हैं। वह क्रय-विक्रय सहकारी समिति रानीगंज के दो बार अध्यक्ष रहें हैं। उमाशंकर पाठक के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, सच्चितानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, संतोष चौबे चुन्नू, विजय मिश्र, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, सिद्ध नाथ तिवारी, अभिजीत तिवारी सत्यम, अनुभव तिवारी गोलू, मुन्ना उपाध्याय, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पारस वर्मा, श्रीप्रकाश मिश्र, मुखिया पाण्डेय, अभिजीत सिंह आदि ने बधाई दी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा