बलिया : भव्य समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सम्भाला कार्यभार, किया बड़ा ऐलान

बलिया : भव्य समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सम्भाला कार्यभार, किया बड़ा ऐलान

बलिया। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने शनिवार को कांग्रेस भवन परिसर में आयोजित समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने 101 किलो का माला पहनाकर अपने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक का अभिनन्दन व स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।         

Ballia News                    

कार्यभार ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों व झूठे दावों के कारण आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता नये जिलाध्यक्ष के साथ देश की लड़ाई में भाग लेकर सद्भाव व समरसता के साथ पार्टी व इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की सभी कार्यकर्ता नये जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ सभी बूथों पर मजबूती के साथ कार्य करते हुए देश की झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनपद में नगर व गांव से लेकर बूथ तक पार्टी को मजबूत व गतिशील करेंगे। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न के साथ ही जनपद में व्याप्त समस्याओं पर सरकार की गलत नीतियों व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधीर राय, विवेकानंद पाठक, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सच्चितानंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, विजय मिश्र, प्रभात सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, अनुपमा सिंह, राजनाथ पाण्डेय, संतोष चौबे चुन्नू, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, उषा सिंह, अभिजीत तिवारी सत्यम, ओमप्रकाश तिवारी, अनुभव तिवारी गोलू, रूपेश चौबे, दिग्विजय सिंह छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम पाठक, पूनम पांडेय, विद्याशंकर पाण्डेय, रामाधार पाण्डेय, पारस वर्मा, विवेक ओझा,  श्रीप्रकाश मिश्र, सुनील सिंह, आदि थे।

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

IMG-20240405-WA0004

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा