बलिया में आज दो चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम योगी

बलिया में आज दो चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम योगी

बलिया : लोक सभा मतदान की तिथि नजदीक आते ही नेताओं का दौरा तेज हो गया है। 25 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दो जगहों पर चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के इंका मनियर व बलिया लोक सभा क्षेत्र में बैरिया के बाबा लक्ष्मण दास इंका के मैदान में रैली करेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने दोनों जगहों पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

बाबा लक्ष्मण दास इंका के मैदान में सीएम योगी का कार्यक्रम 25 मई यानि आज प्रस्तावित है। इसकी तैयारी में भाजपा कार्यकत्र्ता जुटे हुए है। गुरुवार की दोपहर पहुंचे एसपी देव रंजन वर्मा, एएसपी (उत्तरी) अनिल कुमार झा, एएसपी (दक्षिणी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कार्यक्रम स्थल के साथ ही हेलिपैड व मंच आदि का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ बैरिया उस्मान, एसओ बैरिया धर्मवीर सिंह आदि थे।

उधर, इंका मनियर के मैदान में 25 मई को ही सीएम की जनसभा प्रस्तावित है। ऐसे में गुरुवार को पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वीआईपी पार्किंग, हेलिपैड व मंच आदि के बारें में जानकारी ली। एसपी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा