बलिया सीडीओ के पत्रवाहक की मौत मामले में सूदखोरों पर मुकदमा दर्ज

बलिया सीडीओ के पत्रवाहक की मौत मामले में सूदखोरों पर मुकदमा दर्ज

बलिया : मुख्य विकास अधिकारी के पत्रवाहक पूना राम शर्मा की मौत मामले में पुत्र ने सूदखोरों पर जान देने को विविश करने का आरोप गलाया है। पुलिस ने मृतक पत्रवाहक के पुत्र की तहरीर पर एक कर्मचारी समेत तीन सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

11 जुलाई की सुबह शहर के आयुर्वेद कालोनी निवासी सीडीओ के पत्रवाहक पूनाराम शर्मा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। इस मामले में बेटे अंकित ने सूदखाेरों पर आरोप भी लगाया लेकिन पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव के साथ बेटे अंकित को उनके पैतृक गांव नेपाल के नंदनगर, कपिलवस्तु भेज दिया।

इस बीच पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद बलिया लौटे बेटे अंकित ने पिता की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अगरसंडा निवासी राजबहादुर सिंह, परिखरा निवासी राजू शर्मा और मृतक पूनाराम के साथ कार्यालय में तैनात कर्मचारी मुन्ना पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार