बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षक-कर्मचारियों को बीएसए ने किया अलर्ट, आज है अंतिम मौका

बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के इन शिक्षक-कर्मचारियों को बीएसए ने किया अलर्ट, आज है अंतिम मौका

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपादित करने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 मई 2024 से चल रहा है, जो 26 मई 2024 यानि आज तक श्री मुरली मनोहर टाउ स्नाकोतर महाविद्यालय बलिया में गतिमान है। 20 से 25 मई 2024 तक आयोजित प्रशिक्षण में कतिपय कारणों से जिन कार्मिकों का प्रशिक्षण यदि छूट गया है, तो उन समस्त कार्मिकों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 26 मई को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के उन समस्त अनुपस्थित मतदान प्रशिक्षु कार्मिकों से कहा है कि वे 26 मई को आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की शिथिलता/अनुपस्थित होने की परिस्थिति में अनुपस्थित कार्मिक पर F.I.R की कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी जाएगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित मतदान कार्मिक की होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली