बलिया : 'मां के नाम' मोहगनी का 151 पौधा लगाकर खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया यह संदेश

बलिया : 'मां के नाम' मोहगनी का 151 पौधा लगाकर खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया यह संदेश

Ballia News : पौधरोपण महाभियान के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का गौरव लगभग हर किसी ने प्राप्त किया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर हिमांशु सिंह ने अपनी मां के नाम 151 पौधे विभिन्न स्कूलों में लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प लिया। प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर पर महोगनी के पौधे लगाने के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी से 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया।

कहा कि दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग जीव सृष्टि के लिए नया संकट खड़ा करने जा रहा है। इसको लेकर पर्यावरणविद् चिंतित हैं। यह संकट मनुष्य के स्वार्थ ने प्रदान किया है, इसलिए इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी भी मनुष्य पर ही है। कहा कि मां के नाम 151 पौधे लगवाने का लक्ष्य अपने ब्लॉक के सभी शिक्षकों के सहयोग से हमने तय किया है। इस कार्यक्रम में उनके साथ अनीता पांडे, अनिल सिंह सेंगर, जावेद अली, आशुतोष सिंह के अलावा अन्य शिक्षक और अभिभावक शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट