बलिया में धावा बोलकर भाजपा नेता के साथ मारपीट

बलिया में धावा बोलकर भाजपा नेता के साथ मारपीट

बलिया : नरही थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शनिवार की भाजपा नेता सूर्यदेव राय के घर पर धावा बोलकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर 65 वर्षीय भाजपा नेता को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

बताया जा रहा हैं कि सूर्यदेव के परिवार का एक युवक बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष की गाड़ी बीच रास्ते में खड़ी थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला शांत हो गया। आरोप है कि रात में दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडा से लैस होकर सूर्यदेव राय के दरवाजे पर पहुंच गये तथा मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावर भागने में कामयाब हो गये।

रविवार को केस दर्ज करने के बाद सीओ सदर श्यामकांत व एसओ नरही सुनील चंद तिवारी रामगढ़ पहुंचे और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। पीड़ित सूर्यदेव राय वर्ष 2016 से 2018 तक जिला उपाध्यक्ष तथा इसके पहले सोहांव के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार