बलिया में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक  मौत ; मचा कोहराम

बलिया में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक  मौत ; मचा कोहराम

Road Accident in Ballia : खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचखोरा-करम्मर मार्ग पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

बताया जा रहा है कि करम्मर गांव निवासी संतोष पासवान (32) स्व गुलाब चंद्र तथा नरेश भारती (35) स्व. शिव गोविन्द राम गुरुवार की सुबह कुछ सामानों की खरीददारी करने पचखोरा बाजार में आये थे, जहां से दोनों गांव लौट रहे थे। अभी दोनों करम्मर पुलिया से करीब 100 मीटर आगे बढ़े ही थे, तभी उनकी बाइक के सामने बकरी आ गई।

बकरी को चपेट में लेते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते दाेनों के परिजन व ग्रामीण पहुंच गये। 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी