बलिया से जुड़े मामले में भारत नौजवान क्रांति सभा ने ADG वाराणसी जोन को किया सम्मानित

बलिया से जुड़े मामले में भारत नौजवान क्रांति सभा ने ADG वाराणसी जोन को किया सम्मानित

बलिया : कुछ दिन पहले फिल्मी नायक की तरह ट्रक का खलासी बनकर भ्रष्टाचार पर वार करने वाले ADG वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया को भारत नौजवान क्रांति सभा ने सम्मानित किया। वाराणसी स्थित पुलिस उप-महानिदेशक कार्यालय पहुंचे भारत नौजवान क्रांति सभा के सदस्यों ने ADG को शांति व सद्भावना के प्रतीक गौतम बुद्धा जी की प्रतिमा भेंट किया।

गौरतलब हो कि नरही थाना क्षेत्र में ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ADG वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने डीआईजी आजमगढ़ के साथ बड़े ही गोपनीय तरीके से छापेमारी कर नरही थाने व कोरंडीह पुलिस चौकी के कई पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा था। तत्कालीन थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी कोरंटाडीह फरार हो गये थे। अवैध वसूली में लिप्त कुछ बाहरी व्यक्ति भी पकड़े गये थे। एडीजी की पहल को काफी सराहना मिली थी। प्रदेश सरकार ने तत्कालीन एसपी और एएसपी को भी हटा दिया था। 

सामाजिक संगठन भारत नौजवान क्रान्ति सभा (गैर राजनीतिक संगठन) के संयोजक जावेद अंसारी जाम ने बताया कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश के नारों को मजबूत करने वाले एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया को हम सभी ने सम्मानित किया है। ऐसे आइपीएस अफसर को सम्मानित कर संगठन गर्व महसूस कर रहा है। इस दौरान प्रशासनिक अधिवक्ता हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश शासन सतीश सिंह कुशवाहा, गुड्डू सिंह, पूर्व प्रधान सुनील मौर्य व बबलू कन्नौजिया उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार