नवरात्रि से पहले बलिया पुलिस ने 70 लोगों को 12.6 लाख की खुशी

नवरात्रि से पहले बलिया पुलिस ने 70 लोगों को 12.6 लाख की खुशी

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल बलिया को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने गुमशुदा 70 मोबाइल रिकवर किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख 60 हजार रुपये है। खोई मोबाइल एसपी के हाथों पर धारकों ने न सिर्फ खुशी जताई, बल्कि बलिया पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस कैंप कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से 70 अदद मोबाइल को (कीमत लगभग 12 लाख 60 हजार रूपये) बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया गया।                               

बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी (सर्विलांस) टीम में विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल, आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल, आरक्षी विनोद रघुवंशी व अर्जुन यादव सर्विलांस सेल शामिल रहे। 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली