बीजापुर में बलिया का जवान बलिदान, CAF में प्रधान आरक्षक थे राम आशीष

बीजापुर में बलिया का जवान बलिदान, CAF में प्रधान आरक्षक थे राम आशीष

Bijapur IED Blast : बीजापुर जिले के थाना मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेचापाल पदमपारा के पास रविवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ के प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव बलिदान हो गए। जवान राम आशीष यादव उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। शव को अंतिम सलामी के बाद गृहग्राम रवाना किया जाएगा।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएएफ टीम कैंप बेचापाल से गांडोकल पारा व कुतुलपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे बेचापाल पदमपारा के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से कैम्प बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे घटना स्थल पर ही बलिदान हो गए। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी कार्यालय से की गई है।
 
प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव तीन भाई हैं। बड़े भाई राम सेवक यादव सेना से रिटायर्ड हैं। छोटे भाई जितेंद्र यादव घर पर खेती करते है। राम आशीष वर्ष 1995 में सेना भर्ती हुए थे। इन्हें तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र उपेंद्र यादव भी छत्तीसगढ़ पुलिस में हैं। दूसरे पुत्र हर्ष यादव व लालू यादव छत्तीसगढ़ में ही रहते हैं। पुत्री पूजा यादव की शादी हो गई है। वह बलिया में ही शिक्षक है। माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है।
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार