बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की एक्सीडेंट में मौत, चहुंओर शोक की लहर

बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की एक्सीडेंट में मौत, चहुंओर शोक की लहर

लखनऊ/बलिया : समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी है। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रविवार की सुबह लखनऊ में टहलने निकले थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। मृदुल स्वभाव के धनी राजमंगल यादव आमजन में काफी लोकप्रिय नेता थे।

Read more: बांदा: नपुंसक है मेरा पति, नवविवाहिता ने लगाया आरोप, छह माह पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट