बलिया का रोहित पांडेय हत्याकांड : सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बलिया का रोहित पांडेय हत्याकांड : सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बलिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार को आजमगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक केतकी सिंह ने बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पाण्डेय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कारवाई की मांग किया। बतौर विधायक मैंने सीएम को बताया कि शनिवार को दिन दहाड़े 24 वर्षीय रोहित पाण्डेय की बांसडीह कोतवाली गेट पर धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सका है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम बलिया प्रवीण लक्षकार व एसपी देव रंजन वर्मा से घटना की जानकारी ली तथा तत्काल कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि मैंने सीएम से बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा, खादीपुर, सुल्तानपुर क्षेत्र में सरयू नदी से हो रहे कटान को रोकने, गांवों व किसानों की जमीन बचाने की मांग की। बांसडीह क्षेत्र की एक दर्जन से अधिक मुख्य खराब सड़कों को ठीक कराने की भी मांग किया। सीएम ने डीएम, सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कटान व सड़कों के लिए कारवाई का निर्देश दिया। उन्होंने प्राक्लन तैयार कर सरयू नदी से कटान से गांवों को बचाने का निर्देश दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क