तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा बलिया का लाल, नम हुई हर आंखें

तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा बलिया का लाल, नम हुई हर आंखें

बलिया : छत्तीसगढ़ के मिरतुर जिले में रविवार को नक्सली हमले में शहीद जवान राम अशीष यादव का शव मंगलवार की सुबह पैतृक गांव असनवार पहुंचते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयी। 

IMG-20240227-WA0032

बता दें कि छत्तीसगढ़ में रविवार की सायं हुए नक्सली हमले में राम अशीष यादव बलिदान हो गये थे। गांव पर सूचना आते ही शोक का माहौल था। राम अशीष का परिवार छत्तीसगढ़ ही रहता है, लेकिन शव को सेना की टुकड़ी बलिदानी के गांव असनवार लेकर पहुंची।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

IMG-20240227-WA0043

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

बलिदानी सैनिक के भाई व सेना से रिटायर सुबेदार रामसेवक यादव ने कहा कि भाई का बलिदान से दुःखी जरूर हैं, पर गौरवांवित इस बात से हूं कि भारत माता की रक्षा करते हुए भाई बलिदान हुआ है। इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा, सीओ सदर शुभ सुचित, एसएचओ संजय शुक्ल, एसडीएम सदानंद सरोज समेत आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे