बलिया : वायरल Video से खुला राज, डीजल चोरी में रोडवेज बस चालक बर्खास्त

बलिया : वायरल Video से खुला राज, डीजल चोरी में रोडवेज बस चालक बर्खास्त

Ballia News : रोडवेज बस से डीजल चोरी के मामले में जांचोपरांत विभाग ने आरोपी चालक को बर्खास्त कर दिया। डीजल चोरी के आरोपी चालक शैलेश राय संविदा पर तैनात थे, जिनकी सेवा समाप्त करते हुए जमानत राशि भी विभाग ने जब्त कर ली है। जांच में बस के परिचालक अविनाश पांडेय को क्लीनचीट दिया गया है। घटना 8 फरवरी की है।बिल्थरारोड क्षेत्र के अखोप गांव के पास सुबह करीब 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों ने रोडवेज बस से डीजल चोरी का एक वीडियो वायरल करने के साथ ही डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी थी।

बताया जा रहा है कि कानपुर से आ रही बस यूपी 50 बीटी 4674 के डीजल प्वाइंट की जाली टूटी हुई पाई गई थी। विभाग ने पूरे जांच में रोडवेज बस से डीजल चोरी करने की घटना के दौरान वीडियो वायरल करने वाले युवक और सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी के बयान को ही मुख्य आधार बनाया है। जिनके अनुसार डीजल चोरी के समय रोडवेज बस चालक की मिलीभगत से एक बाइक सवार बस से डीजल निकालकर डिब्बे में ले गया। घटना के समय बस पर तैनात परिचालक बस में सोया था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद