बलिया : गलत काम में दो युवक गिरफ्तार

बलिया : गलत काम में दो युवक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में पाबंद पर चालान न्यायालय भेज दिया।
 
सहतवार थाने के उप निरीक्षक ओमसिंह मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सिन्टू यादव पुत्र सुमन यादव (निवासी परसिया, थाना रेवती, बलिया) व राहुल पासवान पुत्र स्व. रमाशंकर पासवान (निवासी भाखर, थाना रेवती, बलिया) को नैना स्थित विशु पासवान के मूर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। 
 
इनके कब्जे से तीन प्लास्टिक के जरीकेन में 57 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची देशी शराब, 800 ग्राम यूरिया, 550 ग्राम नौसादर व 650 ग्राम चूना बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओम सिंह व शिवम कुमार, कां. अखिलेश गुप्ता तथा सुरेश कुमार यादव शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट