बलिया : शिक्षक ने छात्र को जड़ा थप्पड़, फटा कान का पर्दा ; मुकदमा दर्ज

बलिया : शिक्षक ने छात्र को जड़ा थप्पड़, फटा कान का पर्दा ; मुकदमा दर्ज

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र में संचालित एक बड़े प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्र को पीटने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी शिक्षक राघवेन्द्र पुत्र राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 
 
थाना क्षेत्र के तरछापार निवासी प्रवीण कुमार मधुकर ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र प्रतीक कुमार कक्षा 10 में पढ़ता है, जो 13 मई 2024 को विद्यालय में गणित विषय की पढाई कर रहा था। उस समय राघवेन्द्र सर कक्षा में गणित का शिक्षण कर रहे थे। राघवेन्द्र सर ब्लैक बोर्ड पर कुछ सवाल हल करने को दिये थे। मेरे बच्चे ने बगल के छात्र से प्रश्न हल करने संबन्धी कुछ बातचीत कर रहा था, तभी राघवेन्द्र सर बच्चे के पास आये और कई थप्पड़ कान के पास मार दिये। इसके बाद मेरे बच्चें के कान में दर्द होने लगा तथा कम सुनाई दे रहा है।
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली