बलिया : SRG आशुतोष तोमर बनें नोडल समन्वयक

बलिया : SRG आशुतोष तोमर बनें नोडल समन्वयक

Ballia News : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने एसआरजी आशुतोष कुमार सिंह तोमर को नोडल समन्वयक नामित किया है। नोडल समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभिप्रेरित एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश तथा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों के सम्यक समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर बच्चों की क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। तत्पश्चात विकास खंड स्तर पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विकास खण्ड स्तर पर विजेता बच्चे जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ दो विज्ञान मॉडल प्रदेश स्तर की प्रतियोगितात के लिए नामित किए जाएंगे। विकास खण्ड एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शीघ्र ही दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट