बलिया : रात के अंधेरे में थाने का सच देखने पहुंचे एसपी, अंतर्राज्यीय सीमा का भी लिया जायजा और...

बलिया : रात के अंधेरे में थाने का सच देखने पहुंचे एसपी, अंतर्राज्यीय सीमा का भी लिया जायजा और...

बलिया : पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने सोमवार की देर रात नरही थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का जायजा लेते हुए एसपी ने थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट) की गहनता से पड़ताल कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा एसपी ने अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल पर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की।

महिला हेल्प डेस्क
एसपी द्वारा थाना नरही के महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके किये गये कार्यों व रजिस्टर में की गयी एन्ट्री को चेक किया गया। रजिस्टर में अंकित शिकायत कर्ताओं के मोबाइल नम्बरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया।

सीसीटीवी कैमरा 24x7 चलता रहे
थाना नरही परिसर व कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी की गयी, किसी भी दशा में सीसीटीवी की पावर सप्लाई बन्द न हो, बिजली चले जाने पर जनरेटर या इनवर्टर की सप्लाई  दी जाय।

यह भी पढ़े मैराथन में खास धावक बनें बलिया के इन दो सितारों का परिवहन मंत्री ने कुछ यूं बढ़ाया उत्साह

कंप्यूटर कक्ष
कंप्यूटर/सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस कर्मचारियों से CCTNS के सभी फार्मो की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा संबन्धित कर्मियों को (पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, आनलाइन केस डायरी, जीडी आदि ) की समय से फीडिंग व समय पर थाने का डाटा सिंक करवाने तथा आनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवा कर जांच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे एक भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर न हो सके तथा प्रदेश में जनपद बलिया का रैंक अच्छा हो सकें।

यह भी पढ़े काशी में दिखी बलिया के आशीष की चमक, मिला अभिनव भरत सम्मान

IMG-20240903-WA0001

C-Plan व डिजीटल वालंटियर ग्रुप को रखे अपडेट जनपद के समस्त थानों में बने प्रत्येक गांव के संभ्रान्त व्यक्तियों का ग्रुप जिसे डिजिटल वालंटियर ग्रुप के नाम से बनाया गया है, जिससे किसी घटना की सूचना समय से मिल जाती है तथा किसी भी गुमशुदा के तलाश में इस ग्रुप का बड़ा महत्व है। इस ग्रुप में सभी गांव के 10-10 लोगो जोड़ा जाय जिससे पुलिस व जनता एक दूसरे के काम आ सकें। C-PLAN ऐप में भी वर्तमान प्रधान की सूची भी अपडेट कर ली जाय।

IRAD ऐप की फीडिंग
किसी भी थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेन्ट की घटना की डिटेल फोटो सहित इस ऐप के माध्यम से फीड की जाती है। जिसके संबन्ध में समय से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।

112 इवेन्ट क्लोजर की समय से करे फीडिंग
डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों (इवेन्ट्स) पर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग की जाती है, जिसके संबन्ध में समय से पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की फीडिंग हेतु निर्देशित किया गया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार