Ballia Road Accident : तिलक समारोह से लौट रही जीप में पिकअप ने मारी टक्कर, अब तक 6 की मौत, चार रेफर

Ballia Road Accident : तिलक समारोह से लौट रही जीप में पिकअप ने मारी टक्कर, अब तक 6 की मौत, चार रेफर

Ballia News : एनएच 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य अंधा मोड़ पर सोमवार की रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल है, जिनमें से चार को वाराणसी रेफर किया गया है। 

Also Read : बलिया में चलती स्टीमर से तीन युवकों ने लगाई गंगा में छलांग, फिर...

बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी धनपत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था। तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधा मोड़ पर पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई। वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये।

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

आस-पास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिया। एम्बुलेंस पहुंची तो लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। हादसे में अब तक एक कमांडर जीप चालक व पांच तिलकहरूओं के मरने की सूचना है। मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया। 

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

मृतकों का नाम व पता
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर।
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष।
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
4. राज गुप्ता  पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर।
6. अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष।

घायलों का नाम व पता
1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष।
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष।
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष।
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष।
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष।
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष।
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर।
9. सीताराम पुत्र सुब्बा।

10. परशु राम पुत्र अज्ञात।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा