बलिया पुलिस को मिली सफलता : मां-बेटे गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

बलिया पुलिस को मिली सफलता : मां-बेटे गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने धारा 498 ए, 304बी भादवि व ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र शिवजी यादव व सविता देवी पत्नी शिवजी यादव (निवासी : जगदेवा, थाना बैरिया, बलिया) को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा, हेड कां. रामनगीना यादव, कां. सत्य सागर व महिला कां. श्वेता त्रिपाठी शामिल रही। 

ये है पूरा मामला

बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा गांव में एक नवविवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने का मुकदमा बैरिया थाने पर दर्ज कराया था।

यह भी पढ़े Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

तहरीर में दोकटी थाना क्षेत्र के दोकटी निवासी पिंटू यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ने कहा था कि उसकी बहन ज्योति (20) की शादी 2 जून 2023 को महेंद्र यादव पुत्र शिवजी यादव (निवासी जगदेवा, थाना बैरिया) के साथ हुई थी। बहन को दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालियों ने मंगलवार को ज्योति की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। घटना के बाद ससुराली घर का दरवाजा बंद कर फरार थे। 

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली