Ballia News : असमय काल के गाल में समाये खंड शिक्षा अधिकारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Ballia News : असमय काल के गाल में समाये खंड शिक्षा अधिकारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सीयर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में शामिल विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्व. निर्भय नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व और शिक्षा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायक बताया गया। राकेश सिंह ने कहा कि स्व. सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह सदैव याद किया जाएगा। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर नन्द लाल शर्मा, देवेंद्र वर्मा, कृष्णा नन्द सिंह, बीरेंद्र यादव, विनोद कुमार मौर्या, सोहराब अहमद,अशोक यादव, अवधेश चौरसिया, दिलीप कुशवाहा, हरेकृष्ण पाण्डेय, अजित सिंह,अमरेश सिंह, गोविन्द सिंह, नौशाद अली आदि बड़ी संख्या में शिक्षक, अनुदेशक, परिचरक उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा