Ballia News : पिता को विश्वास नहीं रहा था बेटे की मौत का सच, बरसती रही आंखें

Ballia News : पिता को विश्वास नहीं रहा था बेटे की मौत का सच, बरसती रही आंखें

Ballia News : खेल रहे तीन मासूम भाईयों में अचानक एक भाई की मौत हो गई। घटना नगर पंचायत रतसर के दिलावलपुर मुहल्ले की है। अचानक हुई इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं के करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया।

दिलावलपुर मुहल्ला निवासी सोनू प्रसाद का 9 वर्षीय पुत्र शौर्य, 8 वर्षीय श्लोक व 5 वर्षीय शिवांश रविवार की शाम अपने घर के छत पर खेल रहे थे। इसी बीच, श्लोक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन श्लोक को आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन बदहवाश पिता सोनू प्रसाद को श्लोक की मौत पर विश्वास नहीं हुआ तो वह उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, वहां भी चिकित्सकों ने श्लोक को मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी होते ही सभी अवाक रह गये। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शाम को श्लोक का शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे