Ballia News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 27 हजार नकदी समेत हार्डवेयर दुकान का सभी सामान राख

Ballia News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 27 हजार नकदी समेत हार्डवेयर दुकान का सभी सामान राख

मझौवां, बलिया : राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर स्थित दयाछ्परा ढाला पर स्थित कुशवाहा हार्डवेयर की दुकान में शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान का सभी सामान जल कर ख़ाक हो गया। हो-हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग़ पर काबू पाया। आग में 27000 हजार नगद, 6 टूल्लू पंप, 4 सबरसेबुल समेत लाखों का सामान जल गया।

दया छपरा ढाला पर पशु चिकित्सक डॉ दिलीप वर्मा की कटरा में बड़का बुधनचक निवासी अवध किशोर वर्मा उर्फ बबलू की कुशवाहा हार्डवेयर के नाम से दुकान हैै। शनिवार की शाम दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में रखा पाइप के साथ प्लास्टिक का अन्य समान जलने लगा तो कटरा मालिक डॉक्टर दिलीप वर्मा की नींद खुल गई। उन्होंने दुकान संचालक अवध किशोर वर्मा को फोन किया। ताला खुला तो दुकान के अंदर ही अंदर सारा सामान जल रहा था। अवध किशोर वर्मा ने बताया कि लोन लेकर दुकान किए थे। आग ने मेरा जीने का साधन ही समाप्त कर दिया। 

हरेराम यादव

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद