Ballia News : एक्सीडेंट में बुझ गया मां-बाप का इकलौता चिराग

Ballia News : एक्सीडेंट में बुझ गया मां-बाप का इकलौता चिराग

Ballia News : मंगला भवानी मंदिर जा रहे बालक की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बालक घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव निवासी अशोक यादव का 6 वर्षीय पुत्र आयांश अपने बड़े पिता सुरेन्द्र यादव के साथ मां मंगला भवानी मंदिर दर्शन पूजन के लिए जा रहा था। इसी बीच, नसीरपुर मठ गांव के सामने बेकाबू ट्रक ने आयांश को टक्कर मार दिया, जिससे आयांश की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, कोहराम मच गया। आयांश अशोक यादव का इकलौता पुत्र था।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने सुरेन्द्र यादव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आयांश की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली