Ballia News : पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में  जरुरतमंदों के बीच शिष्य ने जगाई अनोखी अलख

Ballia News : पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में  जरुरतमंदों के बीच शिष्य ने जगाई अनोखी अलख

Ballia News : प्रदेश की राजनीति में सच्चे जन सेवक के रूप में ख्यातिलब्ध पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की स्मृति में नगवा, अख़ार ढाला स्थित मीडिया सेंटर पर उनके शिष्य सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने रविवार को समाज के दर्जनों गरीब, असहाय, लाचार व निराश्रित महिलाओं में ऊनी वस्त्र के साथ फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि विक्रमादित्य पांडेय न सिर्फ सच्चे राजनेता, बल्कि महान राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् व विकास पुरुष थे। पांडेय जी में लोक कल्याण की भावना कूट-कूट कर भरी थी। वे कुशल लोक सेवक थे।

हम लोगों ने कुछ समय उनके साथ बिताकर समाज सेवा का कार्य उन्हीं की प्रेरणा से सीखा था। जिसके क्रम में 2008 से लेकर लगातार निराश्रित व विधवा महिलाओं के दुःख दर्द को बांटने का प्रयास किया जाता है, ताकि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल सकें। महिलाओं ने ऊनी वस्त्र, फल एवं मिष्ठान पाकर स्व. विक्रमादित्य पांडेय के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कृष्णकांत पाठक, बच्चन जी प्रसाद, विश्वनाथ पांडेय, गोविंद पाठक, नितेश पाठक, रवि गुप्ता, शंकर प्रसाद चौरसिया, पन्नालाल गुप्ता, श्रीभगवान चौधरी, वीरेंद्र नाथ चौबे, छोटेलाल पाठक, धीरज यादव, पवन यादव, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार