Ballia News : अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

Ballia News : अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

बैरिया, बलिया : लोकसभा चुनाव में परिन्दा को भी पर मारने नहीं दिया जायेगा। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर प्रेक्षक आईपीएस अधिकारी डॉक्टर हिंगलाज हिंद ने क्षेत्र के अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों का निरीक्षण सोमवार को किया। वहीं, उत्तर प्रदेश बिहार सीमा का भी निरीक्षण किया। एक-एक बिन्दु पर बारिकी से निरीक्षण के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


प्रेक्षक ने मांझी जयप्रकाश नगर जयप्रभा सेतु व दोकटी इलाके में उत्तर प्रदेश बिहार सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र गोन्हिया छपरा, कोटवा, कर्णछपरा, दोकटी आदि आधा दर्जन से अधिक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सहायक निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक उस्मान, एसएचओ  बैरिया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल, थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह को उचित दिशा निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान कराना है। मतदान में किसी भी तरह का बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ शख्ती से निपटने का आदेश प्रेक्षक ने मातहतों को दिया। निरीक्षण के दौरान तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल भी मौजूद रहे।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद