Ballia News : मदद संस्थान ने रणजीत सिंह मंटू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनें शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Ballia News : मदद संस्थान ने रणजीत सिंह मंटू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनें शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Ballia News : मझौवां निवासी शिक्षक रणजीत सिंह मंटू को मदद संस्थान के शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने दी। उन्होंने आशा प्रकट किया कि इनके नेतृत्व में मदद संस्थान और सक्रिय एवं मजबूत होगा।

ज्ञात हो कि रणजीत सिंह मंटू विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे है। इन्होंने मदद संस्थान के गठन के समय से ही गरीब असहाय दिन दुखियों की सेवा में लग गए। इन्होंने मदद संस्थान में भारी संख्या में शिक्षकों को जोड़ा भी है। इनकी इसी लगन निष्ठा को देखते हुए संस्थान के अध्यक्ष ने इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इन्होंने मदद संस्थान के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस पवित्र उद्देश्य को लेकर इस संस्थान का गठन हुआ है, उसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव