Ballia News : डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले डाक्टर

Ballia News : डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले डाक्टर

बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने जेल के बैरक, अस्पताल, किचन आदि को देखा और जेलर को वहां की व्यवस्था सम्बन्धी जरूरी दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में हौमियोपैथ के डॉ विमलेश कुमार ड्यूटी से नदारद मिले, जिस पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जेल किचन में और बेहतर साफ-सफाई की आवश्यकता है। कैदियों को दिये जाने वाले भोजन मीनू के अनुसार हो और उसकी गुणवत्ता अच्छी हो। इसमें अगर शिकायत मिली तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। जिलाधिकारी कैदियों से भी बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी साथ थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट