Ballia News : लोहे की नहीं, परिषदीय विद्यालयों में अब बजेगी पीतल की घंटी

Ballia News : लोहे की नहीं, परिषदीय विद्यालयों में अब बजेगी पीतल की घंटी

बैरिया, बलिया : बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले विद्यालयों में लोहे की जगह अब पीतल या कांसे घंटी की आवाज सुनाई देगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश प्राप्त हुआ है कि परिषदीय विद्यालयों में लोहे के स्थान पर पीतल या कांसे की घंटी की व्यवस्था कराई जाए, जो लोहे की तुलना में अधिक शुद्ध व मधुर आवाज देती है। इस आदेश की पुष्टि खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा डीपी सिंह ने की।

बताया कि लोहे की घंटी आमतौर पर भारी होती है। उसे ध्वनि निकालने का जोर से प्रहार करना पड़ता है। घंटी की आवाज से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हर एक घंटे की शुरुआत अच्छी ध्वनि से होनी चाहिए, इसलिए अब लोहे की जगह पीतल या कांसे की घंटी बजेंगी। पीतल की घंटी में लोहे की तुलना में इस तरह मिश्रित धातु से बनी घंटी मधुर ध्वनि प्रदान करती है। इसलिए सभी प्रधानाध्यापकों से लोहे की जगह पीतल या कांसे की घंटी खरीदने को निर्देशित किया गया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे