Ballia News : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक रेफर

Ballia News : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक रेफर

सिकंदरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गाजीपाकड़ गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के खूनी संघर्ष में लगभग एक दर्जन महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार गाजीपाकड़ गांव निवासी शैलेश उर्फ गुड्डू पुत्र दिलीप राम अपनी ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। तभी गांव के ही ललिता देवी पत्नी अवधेश राम के खेत में लगे गोभी अन्य सब्जी की फसल पर ई-रिक्शा चला गया। इसके बाद ललिता देवी व शैलेश में तू तू मैं मैं हुई, जो कुछ देर में शांत हो गई। लोगो ने बताया कि अवधेश राम अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा था, तभी दूसरे पक्ष से जवाहर राम के साथ कुछ लोग लाठी, डंडे, फावड़ा से हमला कर दिया।

जिसमें एक पक्ष के अवधेश राम 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, ललिता देवी 45 वर्ष पत्नी अवधेश राम, पुनीता 18 वर्ष पुत्री राजकुमार, अखिलेश 16 वर्ष पुत्र अवधेश राम, रंजना 14 वर्ष पुत्री अवधेश राम तथा दूसरे पक्ष से उषा देवी 50 वर्ष पत्नी विजय लाल, अमरेश राम 23 वर्ष पुत्र जवाहर राम घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उषा, पुनिता, अखिलेश, रंजना, ललिता, अवधेश, अमरेश सहित सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि गांव में दो पक्षो में मारपीट की घटना हुई है। अभी तक पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में बेटा-बेटी संग महिला लापता, पति ने दर्ज कराई रपट

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग
बलिया : नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वार रोड पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक शव मिलने से हड़कम्प...
प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली
27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल