Ballia News : इस ग्राम पंचायत के प्रधान के खाता संचालन पर रोक

Ballia News : इस ग्राम पंचायत के प्रधान के खाता संचालन पर रोक

Ballia News : डीपीआरओ ने चिलकहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिंतामणिपुर की प्रधान रिंकू राय के खाता संचालन पर रोक लगा दिया है। गांव के अवधेश कुमार राजभर ने डीएम को शिकायती शपथ पत्र सौंपकर प्रधान द्वारा पंचायत में कराये गये इंटरलॉकिंग कार्य में मानक की अनदेखी और शासकीय धन दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रथम जांच अधिकारी एआर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक को बनाया गया था। प्रथम जांच अधिकारी ने शिकायत की जांच किया तो इंटरलॉकिंग कार्य में करीब एक लाख से अधिक रुपये अनियमित तरीके से उपयोग करना पाया गया।

प्रथम जांच अधिकारी की रिपोर्ट तथा डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रधान के खाता संचालन पर रोक लगा दिया है। साथ ही गांव के विकास कार्य जारी रखने के लिए समिति और प्रकरण का अंतिम जांच अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट