Ballia News : स्कूल में चाकूबाजी, पुलिस अभिरक्षा में 9वीं का छात्र

Ballia News : स्कूल में चाकूबाजी, पुलिस अभिरक्षा में 9वीं का छात्र

Ballia News : मनियर थाना पुलिस ने 10वीं के एक छात्र को चाकू मारकर घायल करने वाले बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। प्रकरण में विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बाल अपचारी को न्यायालय भेज दिया। 

बड़ागांव ब्रह्मस्थान के पास स्थित श्री शिव गोविंद शुक्ल ज्ञानस्थली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में एक फरवरी को 10वीं छात्र बांसडीह कोतवाली के बालापुर निवासी गोलू राजभर (17) पुत्र प्रभुनाथ राजभर को 9वीं के छात्र ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल छात्र का उपचार बीएचयू में चल रहा है। मामले में घायल छात्र की मां अंजोरिया देवी की तहरीर पर धारा 109 (1), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर मनियर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मनियर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित बाल अपचारी को चोरकैण्ड से नहर के रास्ते लोहटा जाने वाले मार्ग पर अभिरक्षा में ले लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मो. इस्माईल शेख, हेड कां. अभिषेक कुमार सिह व मनोज चौहान शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट