बलिया : नहीं रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, शिक्षक-कर्मचारी स्तब्ध

बलिया : नहीं रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, शिक्षक-कर्मचारी स्तब्ध

Ballia News : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के पूर्व जिला मंत्री, प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्वांचल अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह का निधन गुरुवार की रात हो हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ्य थे। उनके निधन से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को अपूर्णीय क्षति हुई है। विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने उनके साथ शिक्षक/कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वे जिन्दादिल इंसान थे। एक-एक शिक्षक-कर्मचारियों के हितों के प्रति तत्पर रहते थे।डॉ. चौबे ने कहा कि बृजेश सिंह का निधन शिक्षक कर्मचारियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनकी रिक्ति की पूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है।

जिला मंत्री धीरज राय ने उनके साथ शिक्षक, कर्मचारी हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बृजेश कुमार सिंह जीवट व्यक्तित्व के धनी थे। एक-एक शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित थे। उनका निधन शिक्षक,कर्मचारियों के लिए अपूरणीय क्षति है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह व संरक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बृजेश सिंह के असामयिक निधन से हम स्तब्ध हैं। उनका असमय इस दुनिया से यूं चले जाना शिक्षक, कर्मचारी हितों के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया : श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा की व्यायाम शिक्षक करिश्मा वार्ष्णेय को नई दिल्ली में बेस्ट...
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव
8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल