बलिया : गंभीर आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड




बलिया : प्रबन्धक का फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति विकल्प पत्र तैयार करने एवं अन्य आरोपों में विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरुपुर के सहायक अध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत जय प्रकाश मिश्र को प्रबन्धक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आशय का पत्र प्रबंधक ने 09 मार्च 2024 को जारी कर दिया।
Also Read : बलिया : स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
निलंबन आदेश के मुताबिक, जयप्रकाश मिश्र सहायक अध्यापक पर अपने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति विकल्प पत्र पर संस्था प्रबंधक का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पत्रावली प्रस्तुत करते हुए उसे स्वीकृत कराए जाने, प्रबन्धक द्वारा कारण बताओ नोटिस का साक्ष्य आधारित जवाब/प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं करने, प्रबन्ध समिति विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने, प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में संस्था हित एवं छात्रहित में कार्य नहीं करने तथा विद्यालय में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनिमितीकरण प्रकरण से सम्बन्धित विभागीय आदेशों का अनुपालन न करने का आरोप है।

Related Posts
Post Comments



Comments