बलिया : जिन्दगी की जंग हार गई महिला शिक्षामित्र
On



Ballia News : शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय पल्टा पर कार्यरत शिक्षा मित्र कलावती सिंह जिदंगी की जंग हार गयी। वह कुछ अस्वस्थ थी, जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन बुधवार को उनकी धड़कन थम गयी। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।
बलेसरा निवासी दिवंगत शिक्षा मित्र कलावती सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम शिक्षक व शिक्षामित्र आवास पर पहुंचे। वहीं, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति व पीड़ित परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Mar 2026 22:46:17
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...


Comments