कर-करेतर और राजस्व कार्यों की समीक्षा में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ बलिया DM ने लिया एक्शन

कर-करेतर और राजस्व कार्यों की समीक्षा में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ बलिया DM ने लिया एक्शन

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के राजस्व वसूली की लक्ष्य एवं पूर्ति, प्रवर्तन कार्य, मुख्य देयों की वसूली एवं विविध देयों की वसूली, जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की वसूली, विविध देयों की वसूली तथा अमीनों द्वारा की गई वसूली आदि की समीक्षा के दौरान प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कुछ विभागों की सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग ठीक न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों की एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश एवं जिला अर्थ व संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे