बलिया डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले आठ अफसरों पर एक्शन

बलिया डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले आठ अफसरों पर एक्शन

बलिया : जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर विभिन्न विभागों के कक्षों में जाकर कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराज नजर आए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों में जुट जाएँ। किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों को अपनी कार्य-शैली में सुधार लाने और कार्यालय समय से पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को निस्तारित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

अनुपस्थित अधिकारियों में मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, ग्रामीण एवं अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी व सहायक अभियंता, युवा कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल है।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे