बलिया : घर से गायब किशोरी का गंगा नदी में उतराया मिला शव, ऐसे हुई शिनाख्त

बलिया : घर से गायब किशोरी का गंगा नदी में उतराया मिला शव, ऐसे हुई शिनाख्त

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के हुकुमछपरा गंगा घाट के उस पार मंगलवार की शाम नदी में उतराया लड़की का शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मछली मार रहे मछुआरों ने इसकी सुचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने देर शाम शव को कब्जे में ले लिया। शव को जंगली जानवरों ने क्षत- विक्षत कर दिया था। पहने हुए कपड़े आदि से लड़की की पहचान रूद्रपुर निवासी श्रेया ओझा के रूप मे हुयी।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के रूद्रपुर निवासी अवधेश ओझा की 16 वर्षीय बेटी सोमवार की दोपहर  घर से गायब हो गयी। पिता ने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गयी। इसी बीच मंगलवार की शाम हुकुमछपरा घाट के उस पार मछुआरो ने नदी में उतराया शव देख शोर मचाया। पुलिस को पहने हुये कपड़े के अनुसार गुम हुई श्रेया का होने का शक हुआ। पुलिस ने इसकी सुचना पिता को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त बेटी के रूप मे किया। पुलिस से शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका तीन बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा