बलिया : कार ने मारी बाइक में टक्कर, चाचा की मौत ; भतीजा रेफर

बलिया : कार ने मारी बाइक में टक्कर, चाचा की मौत ; भतीजा रेफर

Ballia News : बिल्थरारोड मार्ग पर स्थित सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की मालदह पुलिस चौकी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घायल युवक को मऊ ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी जियाउल (48) पुत्र स्व. मुमताज अपने भतीजे नूर आलम (40) के साथ गुरुवार की दोपहर बिल्थरारोड जा रहे थे। अपराह्न करीब एक बजे मालदह पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चाचा भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गए।

आस-पास के लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने जियाउल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद नूर आलम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए परिजन नूर आलम को मऊ लेकर चले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट